Site icon News insider98

राजस्थान मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा :1 जनवरी से गैस सिलेंडर होंगे सिर्फ 450 रुपए में जाने पूरी डिटेल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को अपनी घोषणा में कहा कि 1 जनवरी 2024 से गैस सिलेंडर 450 रुपए में उपलब्ध कराए जाएंगे|Gas Cylinders at Indira Gas

पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव से पहले जारी संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए वादों में से एक ₹450 में गैस उपलब्ध कराना था|

सीएम ने कहा-” रसोई के गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत सब्सिडी की राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी|
राज्य के लोगों ने महिलाओं किसान और गरीबों कल्याण से संबंधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास व्यक्त किया | राज्य सरकार घोषणा पत्र में जनता  से किए गए सभी बातों को पूरा करके पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अवधारणा को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है| यह प्रक्रिया शुरू हो गई है|”

उन्हें टोंक में विकास भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा|

उन्होंने कहा -“हमारी सरकार राजस्थान को देश का अग्रिम राज्य बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही है राज्य में हर हर निर्णय राज्य और प्रदेशवासियों की प्रगति को केंद्र में रखकर लिया जा रहा है राज्य सरकार विकसित भारत के साथ में साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी”

मुख्यमंत्री की घोषणा के  मुताबिक लाभार्थी एक साल में कुल 12 सिलेंडर ले सकते हैं| इससे राज्य की गरीब महिलाओं पर से खर्च का बोझ कम होने के साथी धुएं से मुक्ति मिलेगी| इसके लिए लाभार्थी को विकास भारतीय यात्रा से शिविरों में पंजीकरण करना होगा यह सब CM ने कहा|

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकास भारत संकल्प यात्रा शिव विरोध के माध्यम से 39 प्रकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचा जा रहा है | कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे यही प्रधानमंत्री की सोच है |

शिविरों के माध्यम से किसानों को 50000 से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ देकर हम देश में प्रथम स्थान पर है |

उन्होंने आगे कहा कि इन शिविरों में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों में लगभग 11 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच और 5.76 lac से अधिक लोगों की टीवी जांच के साथ राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर है|

उन्होंने कहा इन सभी शिविरों में राज्य की कुल 28 लाख लोगों के भागीदारी के साथ हम देश की तीसरी स्थान पर हैं |

भ्रष्टाचार पर भजन लाल शर्मा ने अपने व्याख्या देते हुए कहा कि-” हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के नीति अपना कर अपना काम करेगी |जवाब देही तय की जाएगी और प्रदेश की जनता का पैसा हड़पने वालों को पाई – पाई का हिसाब देना होगा |

पेपर लीक पर प्रदेश के युवाओं के  भविष्य से खिलवाड़ करने वाले एक भी दोषी को बक्सा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Exit mobile version